नारियल का निर्यात बढ़ा
नई दिल्ली-दरअसल श्रीलंका में निर्यात पर प्रतिबन्ध जारी रहने से भारतीय नारियल के निर्यात में इस साल ३० प्रतिशत कि बढ़ोतरी होने कि उम्मीद है।
नारियल विकास बोर्ड (सीडीबी) के अनुसार कई नए निर्यातक स्थिति का फायदा उठाने के लिए बोर्ड के समक्ष पंजीकरण करा रहे हैं। दरअसल श्रीलंका में नारियल का भाव भारत की तुलना में कही अधिक है। चूँकि श्री लंका में बढ़ और बीमारी से नारियल का निर्यल प्रभावित हुआ है। इसके अतिरिक्त फिलीपींस,इंडोनेशिया,थाईलैंड और मलेशिया जैसे नारियल उत्पादक देशों से सीमित आपूर्ति के कारण भी भारत से निर्यात बढ़ा है।
सीडीबी के मुख्य नारियल विकास अधिकारी थामस मैथ्यू ने कहा कि श्री लंका ने नारियल कि ऊँची कीमत पर अंकुश लगाने और नारियल तेल की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा
दिया है। नारियल के निर्यात के मामले में भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी श्री लंका है। पिछले दिनों पच्छिम एशिया और मॉरिशस को नारियल के निर्यात में ५० की बढ़ोतरी हुई है।
राम कान्त चौधरी
व्यापार-वार्ता.blogspot.कॉम
Tuesday, February 22, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment