Tuesday, May 25, 2010

प्रत्क्षय कर संहिता संसोधित मसौदा आम जन के लिए पेश

नई दिल्ली-प्रत्क्षय कर संहिता संशोधित मसौदा आम जन के लिए पेश किया जाएगा जिससे कर को सरल बनाया जा सके। यह एक पखवाड़े तक सार्वजनिक टिप्पणी के लिए खुला रहेगा। दरअसल प्रत्क्षय कर संहिता पर सकल परिसंपति और दीर्घकालीन बचत पर कर लगाये जाने की तीखी आलोचना हुई थी। इस बारे में केंद्रीय वित् मंत्री प्रणव मुखर्जी ने पिछले दिनों कहा कि प्रत्क्षय कर संहिता विधेयक मानसून सत्र में पेश किए जाने कि संभावना है। उल्लेखनीय है कि अगले वित् वर्ष तक आयकर कानून १९६१ का रूप लेगा।

समाप्त

रमाकांत चौधरी

rkchaudhary2020@जीमेल.कॉम

(M) 09313862798

Monday, May 24, 2010

प्लास्टिक डीलर्स एसोसियेशन

नई दिल्ली- प्लास्टिक डीलर्स एसोसिएसन के पदाधिकारियों में श्री सुरेन्द्र भारती-अध्यक्ष,श्री बिमल रामपुरिया और अजय सोमानी-उपाध्यक्ष,श्री शिवाजी सिन्धु-महासचिव,श्री सी.के.नायर और नरेश तनेजा-सचिव तथा श्री मिथलेश जैन-कोषाध्यक्ष है। कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री रत्तन भाटिया]सरदार टी.एस.आहूजा,प्र्फीप कुमार, विकाश सैनी,विपिन तनेजा, प्रवीण जैन (वीनू), पंकज खुरेजा, अशोक जैन व सोहन लाल गुप्ता है।
समाप्त

रमाकांत चौधरी

rkchaudhary२००७@याहू.कॉम

(M) 09313862798

Thursday, May 20, 2010

सरकार गेहूं निर्यात करने पर विचार कर रही है

नई दिल्ली- केंद्र सरकार गेहूं निर्यात करने पर विचार कर रही है। दरअसल इस वर्ष देश में गेहूं कि पैदावार ८ करोड़ टन से कुछ अधिक हुई है और केद्रीय पुल में भी स्टॉक पर्याप्त है जिससे अब मजबूरन गेहूं निर्यात पर गंभीरता से विचार कर रही है। आगामी दिनों में गेहूं निर्यात पर सहमती होगी इस तरह कि जानकारी सरकारी सूत्र से मेल रही है।

समाप्त

रमाकांत चौधरी

ई -मेल : rkchaudhary२०२०@जीमेल.कॉम

(M) 09313862798

Tuesday, May 18, 2010

बंगलादेश को एक लाख टन गैर बासमती चावल निर्यात की मंजूरी

नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने राजनयिक आधार पर बंगलादेश को एक लाख टन गैर बासमती चावल निर्यात की मंजूरी दी है। जिसके तहत सरकारी कम्पनियाँ एस टी सी ५० हज़ार टन ,एम् एम् टी सी और पीईसी २५ -२५ हज़ार टन गैर बासमती चावल का निर्यात करेगी और इसके लिए खुले बाज़ार से एम् एस पी पर खरीदी करके निर्यात की जाएगी। उल्लेखनीय है की २००८ के अप्रैल महीने से गैर बासमती चावल निर्यात पर रूक है।

समाप्त

rkchaudhary२०२०@जीमेल.कॉम

(M) 09313862798

दक्षिण अफ़्रीकी देशों से १० कंटेनर हल्दी आयात

नई दिल्ली- दिल्ली के एक आयातक हाल ही में दक्षिण अफ़्रीकी देशों से १० कंटेनर हल्दी आयात किया है और जिसे ११९०० रूपये कुंतल में बिकी है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में २५/३० कंटनेर हल्दी का और आयात होने की उम्मीद है। जिससे घरेलु बाज़ार में अब हल्दी का भाव और घटने की उम्मीद है।
समाप्त

रमाकांत चौधरी

rkchaudhary2020@जीमेल.कॉम

(m) 09313862798

Monday, May 17, 2010

दिल्ली के वेट को सरल बनाने कि मांग

नई दिल्ली-अखिल भारतीय टेक्स एडवोकेट्स फोरम ने दिल्ली सर्कार से दिल्ली के वेट को और अधिक सरल बनाने कि मांग कि है।
फोरम के अध्यक्ष एम् के गांधी ने कहा है कि हाल ही में धारा ९ व १० में किये गए संसोधनों ने केवल कागजी कार्य को ही बढाया है। इस संशोधनों कि वजह से इन्स्पेक्टर राज को बल मिलेगा।
दिल्ली वेट २००४ अधिनियम कि धारा ९ (१) में जो संशोधन हुआ है वह टेक्स अवधि समाप्त होने पर डीलरों के कलोंजिंग को प्रतिबंधित कर देता है। इससे विभिन्न प्रकार कि खरीद और उसकी बिक्री के प्रतिपादन पर व्यर्थ का कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वेट वितरनी को सरल किया जाए ताकि आम व्यापारी भी इसे सरलता से भर सके।

रमाकांत चौधरी

rkchaudhary२०२०@gmail.कॉम

(म) 09313862798

Wednesday, May 12, 2010

सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाए

नई दिल्ली- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल ने केंद सरकार से मांग कि है कि सेब पर आयात शुल्क को बढ़ा कर ८५ प्रतिशत कर दिया जाए। चूँकि पहले ही सेब के किसान कम भाव मिलने से चिंतित है और ऊपर से केंद्र सरकार हाल ही में आयातित सेब पर उलटे आयात शुल्क ५५ प्रतिशत से घटा कर ३५ प्रतिशित कर दिए जाने से खुले बाज़ार में सेन के भाव घतेंगें और किसानों को उपज के उचित मूल्य नहीं मिलेगा। दरअसल आयातित सेब उतना बढियां भी नहीं होता है। जिस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।
समाप्त

रमाकांत चौधरी

rkchaudhary२०२०@जीमेल.com